• Mon. Feb 16th, 2026

हल्की बारिश में तालाब में तब्दील हुआ झुमरा चौक,आवेदन देने के बाद भी नहीं हुआ करवाई

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2025

 

दारू : हल्की बारिश में तालाब में तब्दील हुआ हो जाता है झुमरा चौक। ऐसे में प्रशासनिक सिस्टम की पोल खुलने लगी है। हजारीबाग जिला अंतर्गत दारू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झुमरा चौक एनएच 522 जो कोलकाता मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बारिश में जल जमाव के कारण तालाब बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में नाली का निर्माण किया गया था। लेकिन नाली पूरी तरह से भर जाने के कारण पानी का निकासी नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण ग्रामीण ने आवेदन देकर हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह , प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू, अंचल अधिकारी, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन को लिखित आवेदन देकर गुहार लगाई लगा चुके है, लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है। जिससे प्रशासनिक सिस्टम की पोल खोल कर रख दी है। झुमरा निवासी व अन्य लोगों ने बताया कि झुमरा चौक के लोगों को बरसात के दिनों में जल जमाव हो जाने से धार्मिक और सामाजिक कार्यों को निष्पादन करने हेतु काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया हल्की बारिश से हजारीबाग और कोलकाता मार्ग को जोड़ने वाली रास्ते में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन करने में बड़ी चुनौती बनी हुई है। लोग किसी तरह उक्त रास्ते से अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। और स्कूली बच्चे बीच सड़क पर चलने में मजबूर है। नहीं चाहते हुए भी अगर किसी कारण बड़ा दुर्घटना हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी ? लेकिन प्रशासनिक अमला इसे लेकर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। जहां पर लंबे समय से नाली सफाई कार्य कराए जाने की मांग झुमरा वासियों की ओर से की जाती रही है और लिखित आवेदन भी प्रखंड विकास पदाधिकारी दारू, अंचल अधिकारी को दिया गया। लेकिन अभी तक उक्त झुमरा चौक में जनहित में नाली सफाई कार्य को पटरी पर उतारने की कोशिश तक नहीं की गई है। आख़िर क्यों? जिससे यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि जनता की समस्यायों से प्रशासनिक अमला को कोई सरोकार नहीं है। बहरहाल जो भी हो लेकिन हल्की बारिश ने दारू प्रखंड प्रशासन के द्वारा जनहित में कितनी कारगर कार्य किया जाता है इसका पोल खोल कर रख दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *