• Tue. Feb 17th, 2026

हनुमान मंदिर के 26वें स्थापना दिवस पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2025

 

बोकारो थर्मल स्थित बोकारो थर्मल स्टेशन हनुमान मंदिर के 26वें स्थापना दिवस के अवसर पर 24 घंटे का हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत मंदिर पुजारी के पंडित राजेंद्र मिश्रा एवं रामायण मिश्रा के द्वारा यजमान कृष्णा प्रसाद के द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना के साथ हुई।

कार्यक्रम में बोकारो थर्मल के थाना प्रभारी पिंकू कुमार यादव, कथारा ओपी के प्रभारी राजेश प्रजापति, स्थानीय भाजपा नेता भरत यादव, श्रवण सिंह, विश्वनाथ यादव और स्थानीय मुखिया बिकास सिंह उर्फ बबलू के द्वारा भजन कीर्तन मंडली में आए सभी टीमों को अंगवस्त्र प्रदान कर उनके भक्ति भावना को बढ़ाया। वहीं हनुमान मंदिर कमिटी की ओर से दोनों थाना प्रभारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

हरिकृतान में कथारा, जारंगडीह, बेरमो, गोमिया सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए कीर्तन मंडलियों लगातार 24 घंटे हरे रामा हरे रामा हरे कृष्णा हरे कृष्ण का कीर्तन किया। इस अवसर पर कमिटी के मंदिर कमिटी अध्यक्ष दिलीप राम, सचिव विकाश तिवारी उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष भैरव महतो, धर्मेंद्र, धर्मेंद्र गिरी, मोतीलाल साव, संजय गुप्ता, लखन पॉल, रामप्रवेश राम, राजदेव यादव, सुजय सिंह सहित कई लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *