• Fri. Mar 13th, 2026

हजारी मोड़ में तीन दिवसीय 9 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की शुरुआत

admin's avatar

Byadmin

Mar 13, 2026

 

 

गोमिया।

गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी मोड़ के समीप तीन दिवसीय 9 कुंडीय यज्ञ एवं गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह यज्ञ राष्ट्रीय जागरण एवं युग संदेश के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी एवं समाजसेवी चितरंजन साव उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा कन्याओं के सिर पर कलश रखकर की गई। इसके बाद गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

 

कलश यात्रा हजारी बेथ टोला, नायक टोला, रजक टोला तथा पटाव बस्ती होते हुए हजारी मोड़ स्थित शिव मंदिर पहुंची। वहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर उसे यज्ञ स्थल तक लाया गया और पंडाल में विधिवत स्थापित किया गया।

 

यज्ञ आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *