• Mon. Oct 27th, 2025

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा छठ घाटों की सफाई अभियान चलाया गया

Byadmin

Oct 26, 2025

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

*केरेडारी*:- हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के विकास पुरुष सांसद मनीष जायसवाल के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रत्येक छठ घाटों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज केरेडारी मंडल क्षेत्र में सांसद मनीष जायसवाल के निर्देश पर जेसीबी मशीनों की मदद से चट्टी बरियातू किया गया इसी तरह सभी जगह छठ घाटों की साफ-सफाई कराई गई।

 

इस अभियान में भाजपा युवा नेता प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्थानीय लोग सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रकाश गुप्ता ने कहा कि यह प्रयास न केवल छठ महापर्व को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए है, बल्कि जनता में साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी काम करेगा।

 

*समाजसेवी आशीष गुप्ता ने कहा*

सांसद मनीष जायसवाल हमेशा समाज की सेवा और विकास के कार्यों में अग्रणी रहते हैं।

इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना मजबूत होती है।

 

सांसद मनीष जायसवाल के इस प्रयास से छठ पर्व के दौरान घाटों पर साफ-सुथरा वातावरण बना रहेगा और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से पूजा अर्चना कर पाएंगे। इस अभियान को लेकर स्थानीय जनता और सामाजिक संगठन काफी उत्साहित हैं।

उपस्थित रहे,भाजपा युवा नेता प्रकाश गुप्ता पवन गुप्ता आशीष गुप्ता आकाश गुप्ता बलराम सोनी अंकित गुप्ता आशीष कुमार प्रिंस गुप्ता भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनील कुमार ठाकुर भाजपा वरिष्ठ नेता प्रीतम साहू महामंत्री नरेश महतो किसान मोर्चा अध्यक्ष नारायण यादव तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *