
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

बड़कागांव/ केरेडारी

बड़कागांव एवं केरेडारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ मैं स्वयं हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कांड संख्या 207 एवं 208/25 में हरली, बादम, गोंदलपूरा, महुगाई कला सहित अन्य गांव के निर्दोष ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसाए जाने की कड़ी निंदा किए
विधायक श्री रौशनलाल चौधरी
मैंने एसपी से कहा कि बड़कागांव की जनता हमेशा कानून का सम्मान करती है और प्रशासन के सामने अपनी बात शांति व कानून के दायरे में रखते है। इसके बावजूद निर्दोष ग्रामीणों को झूठे मामलों में फंसाना पूरी तरह अनुचित है। किसी भी व्यक्ति पर बिना सबूत के कार्रवाई नहीं होनी चाहिए।
मैंने केरेडारी थाना ओ○पी○ पगार क्षेत्र के पांडू गांव की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मृतक परिजनों ने शव रखकर मुआवजे की मांग की थी, जो पूरी तरह न्यायसंगत थी। समझौते में स्पष्ट लिखा गया था कि किसी पर मुकदमा दर्ज नहीं होगा, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने मृतक के परिजनों व ग्रामीणों पर केस कर दिया। इसे उन्होंने गलत ठहराते हुए मुकदमे को जल्द निरस्त करने की मांग की।
पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि निर्दोष लोगों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
