• Sun. Mar 8th, 2026

स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी उपलब्धि, हुसैनाबाद में के.के. हॉस्पिटल का विस्तार

admin's avatar

Byadmin

Dec 18, 2025

 

पलामू, हुसैनाबाद, से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद (झारखंड)। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक राहत भरी खबर है। हुसैनाबाद स्थित के.के. हॉस्पिटल का विस्तार कर इसे अब आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है। यह अस्पताल सिद्धनाथ गेट के सामने वाली गली में स्थित है, जहां मरीजों को त्वरित और बेहतर उपचार की सुविधा मिल रही है।

के.के. हॉस्पिटल में महिला रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नवजात एवं शिशु रोग, जनरल फिजिशियन, चर्म रोग तथा क्रिटिकल केयर मेडिसिन जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल में कार्यरत डॉ. निधि रानी (एम.बी.बी.एस.), जो क्रिटिकल केयर मेडिसिन में फेलोशिप प्राप्त हैं, महिला एवं प्रसूति रोगों का उपचार कर रही हैं। वहीं डॉ. ए.के. चौधरी (एम.बी.बी.एस.) जनरल फिजिशियन और चर्म रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवजात एवं शिशु रोगों के इलाज के लिए डॉ. प्रशांत कुमार (एम.बी.बी.एस., पीजीपीएन–बोस्टन, यूएसए) उपलब्ध हैं, जिन्हें सदर अस्पताल सासाराम एवं एएनएमएमसीएच, गया में कार्य करने का अनुभव रहा है। अस्पताल की खास पहचान इसकी 24×7 इमरजेंसी सेवा है, जिससे गंभीर मरीजों को समय पर प्राथमिक और आवश्यक उपचार मिल सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले गंभीर मरीजों को इलाज के लिए मेदिनीनगर या अन्य बड़े शहरों में ले जाना पड़ता था, लेकिन अब हुसैनाबाद में ही समुचित इलाज संभव हो पाया है।

इस अवसर पर अस्पताल के निदेशक डॉ. रवि रंजन कुमार (बी.ए.एम.एस., रांची), जो झारखंड सरकार में पूर्व चिकित्सा पदाधिकारी रह चुके हैं, ने बताया कि अस्पताल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और अनुभवी डॉक्टरों की टीम पर विशेष ध्यान दिया गया है। के.के. हॉस्पिटल की शुरुआत और विस्तारित सेवाओं को लेकर स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे हुसैनाबाद के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य उपलब्धि बताया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *