
सिद्धू- कान्हू के प्रतिमा का खंडन करना घोर अपराध है । उक्त बातें जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा। बताया अगर ऐसी प्रवृत्ति बनी रही तो देश में ,राज्य में और खासकर हजारीबाग में सामाजिक समरसता तार- तार हो सकती है। अत: हजारीबाग जिला प्रशासन से आग्रह है कि नफरत फैलाने वाले लोगों को तत्काल पहचान करें और इन्हें जेल के सलाखों में बंद करने का प्रयास करें। अगर ऐसा नहीं होता है तो हजारीबाग में उथल-पुथल मच सकता है। अतः प्रशासन से पुन : आगर : है

इसे कंट्रोल किया जाय। पानी सर के ऊपर चला जाएगा तो कुछ हासिल होने वाला नहीं है। ऐसी घटना दो दिनों के अंदर हजारीबाग में घटित हो चुकी है ऐसे तो हजारीबाग में अनेक समस्याएं हैं पर जिला प्रशासन सतर्क है और आगे की कार्रवाई करने को लेकर सतर्क है । आशा है समाधान मिल जाएगा । जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा की इन दिनों हजारीबाग में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
