• Wed. Mar 11th, 2026

स्कूली बच्चों का शैक्षणिक परिभ्रमण, उमगा व बोधगया के लिए दल रवाना

admin's avatar

Byadmin

Mar 11, 2026

 

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय लेम्बो खाप के छात्र-छात्राओं का एक दल शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए उमगा तथा बोधगया के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी एवं ग्राम पंचायत पिपरा के मुखिया प्रतिनिधि पिन्टू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के दल को रवाना किया। उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की जानकारी भी मिलती है, जिससे उनके ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होती है।

विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका अनीता कुमारी ने बताया कि इस परिभ्रमण का उद्देश्य बच्चों को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी देना है, ताकि वे पढ़ाई के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक धरोहर से भी परिचित हो सकें। इस शैक्षणिक भ्रमण दल में विद्यालय की शिक्षिका प्रेमा कुमारी, कुन्ती कुमारी एवं पूजा कुमारी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।

सभी शिक्षकों की देखरेख में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए।इस दौरान विद्यालय परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *