• Sun. Feb 22nd, 2026

सेवा ही पहचान, विकास ही लक्ष्य ,वार्ड 22 से नीतू देवी की मजबूत दावेदारी

admin's avatar

Byadmin

Feb 22, 2026

धनबाद नगर निगम वार्ड 22 से प्रत्याशी नीतू देवी, जिनके प्रतिनिधि अमर रजवार (समाजसेवी) लंबे समय से क्षेत्र में सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं, इस बार जनसमर्थन के साथ मैदान में हैं। ग्रेडेशन, डिप्लोमा और D.El.Ed जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वाली नीतू देवी शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को साथ लेकर चलने का संकल्प रखती हैं।
उन्होंने हमेशा जरूरतमंदों की मदद की है—गरीब परिवारों को सहयोग, बेटियों की शादी में आर्थिक सहायता और हर वक्त सेवा के लिए तत्पर रहना उनकी पहचान रही है। लोहार कुली, भेलाटांड, सुर्गीयडीह, सुस्निलेवा, मोती नगर, न्यू कार्मिक नगर, साव पाड़ा और बापू नगर जैसे इलाकों में लगातार भ्रमण कर उन्होंने लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझा है।
इन क्षेत्रों में आज भी नाली, स्वच्छ पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नीतू देवी का वादा है कि जीत के बाद इन बुनियादी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।
वार्ड 22 में 18 बूथ और लगभग 20 हजार मतदाता हैं। इस बार कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। इससे पहले 2010 में स्व. पलटू महतो और 2015 में एकलव्य सिंह पार्षद रहे हैं। अब जनता बदलाव और विकास की नई उम्मीद के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *