• Wed. Sep 24th, 2025

सुशील कुमार सिंह बोले – इस बार हर हाल में जीतेगा कुटुंबा

Byadmin

Sep 6, 2025

 

 

औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद।

कुटुंबा विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए आगामी 7 सितंबर को अम्बा प्रखंड मुख्यालय स्थित चिल्हकी हाई स्कूल मैदान में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने दी। वे गुरुवार को सम्मेलन स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में जनता की एक ही मांग है—भाजपा महिला नेत्री एवं जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान को उम्मीदवार के रूप में देखा जाए, क्योंकि रेखा पासवान हमेशा गरीबों और आम जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाती रही हैं।

पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि कुटुंबा विधानसभा में एनडीए लगातार दो बार हार का सामना कर चुका है, लेकिन इस बार किसी भी हाल में जीत सुनिश्चित की जाएगी। एनडीए के वरिष्ठ नेता हार की समीक्षा कर रहे हैं और उसी आधार पर उम्मीदवार का चयन होगा। उन्होंने साफ कहा कि वोटों का बंटवारा और बिखराव इस बार हर हाल में रोका जाएगा।

स्थल निरीक्षण से पहले उन्होंने अम्बा स्थित कुणाल होटल में प्रेस वार्ता की और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि माता सीता की जन्मस्थली से मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की गई, जिसे बिहार की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। यही आने वाले चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि एनडीए द्वारा मां के सम्मान में आहूत बिहार बंद पूरी तरह सफल रहा।

सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री जयंत राज, सांसद धर्मशिला गुप्ता, सांसद अजय कुमार मंडल, लोजपा (रा.) नेता पंकज पासवान, रालोमो प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव राम और हम (से.) के राष्ट्रीय सचिव रितेश कुमार उर्फ नुनु शर्मा समेत कई प्रमुख नेता शामिल होंगे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान और कुटुंबा मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने भी स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान, मंडल अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि आकाश कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामविलास सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *