• Sun. Apr 12th, 2026

सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी से 15 वर्षीय किशोरी लापता,तलाश में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Apr 12, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी (पांच तल्ला) से शुक्रवार को ही एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है.

लापता किशोरी रुचि कुमारी (पिता युगल किशोर यादव) मूल रूप से देवघर जिले के बेलहारा की रहने वाली है.जानकारी के अनुसार,रुचि कुमारी पिछले दो वर्षों से सीसीएल कर्मी कामदेव मंडल और बबिता मंडल के आवास संख्या-129बी (पांच तल्ला) में रहकर घरेलू कार्यों

में हाथ बंटाती थी और साथ ही कार्मेल उच्च विद्यालय में अपनी पढ़ाई भी कर रही थी.शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे वह टी-शर्ट और कैप्री पहनकर घर से निकली थी,जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी.काफी देर तक जब रुचि घर नहीं आई,

तो कामदेव मंडल के परिवार और आस-पास के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की.सगे-संबंधियों और संभावित ठिकानों पर तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला,तो घटना की लिखित सूचना स्थानीय बोकारो थर्मल थाना को दी गई है.रुचि के लापता होने की सूचना देवघर उसके परिजनों को भी दे दी गई है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *