• Sun. Feb 22nd, 2026

सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में तकनीशियन एन गोविंद राव को दी गई भव्य विदाई

admin's avatar

Byadmin

Feb 22, 2026

 

*सरायकेला/सीनी:*

सीनी रेलवे इंस्टीट्यूट में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें रेलवे के सेवानिवृत्त तकनीशियन ग्रेड-वन कर्मचारी एन गोविंद राव को भावभीनी विदाई दी गई। श्री राव ने रेलवे के पीीडब्ल्यूआई (PWI) विभाग में 27 वर्षों तक अपनी कुशल सेवाएँ दीं, जिसके पश्चात वे सेवानिवृत्त हुए हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति एकता मंच (सरायकेला-खरसावां) के जिला संरक्षक सह मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के वरिष्ठ संघ मित्र रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने श्री राव को पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर सम्मानित किया।

रंजन कारूवा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा:

“श्री राव ने 27 वर्षों तक पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ विभाग में कार्य किया है। हम उनके सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

उपस्थिति

विदाई समारोह के दौरान विभाग के सहयोगियों और गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मौके पर मुख्य रूप से:

डी वेंकट राव,मोतीलाल रजक,रंगाराव,अनवर खान,मोहम्मद अरशद,दीपक रावत,दर्शन पूर्ति,एन केशव, एन बी राजू, एन अप्पैया, एन सिंमाचलम समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *