
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) मई 2025 में होने वाली CA की परीक्षा में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के 11 छात्र-छात्राओं ने सी•ए• की परीक्षा उत्तीर्ण की । इस परीक्षा को वैसे ही छात्र-छात्रा उत्तीर्ण कर पाते हैं, जो कड़ी मेहनत एवं लगातार अभ्यास में रहते हैं । इन छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया । बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक राजकमल के 200 से अधिक छात्र-छात्राएँ CA बन चुके हैं ।

यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने दी है । उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के नाम :-ऋषभ गोयल, पीयूष कुमार, सचिन भगानिया, तुषार केसरी, सलोनी प्रिया,आकाशदीप कुमार, सलोनी केसरी, रिद्धि पटवारी, राधिका खेमका, प्रियंका खंडेलवाल और मनीष गुप्ता ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया ,अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल, सहसचिव दीपक रूईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा , उपप्राचार्य मनोज कुमार उप प्राचार्या लीला सिंह, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमल नयन, पार्थ सारथी सरकार, सुमोना दीक्षित एवं छंदा बनर्जी ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
