• Thu. Feb 26th, 2026

सीआईएसएफ कैंप में शिव-राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान, गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण को निकले 

admin's avatar

Byadmin

Feb 25, 2026

 

बोकारो थर्मल, प्रतिनिधि।

 

बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में आयोजित चार दिवसीय श्री श्री शिव, राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा पूजा-पाठ के तहत बुधवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य नगर भ्रमण किया गया। इससे पूर्व अनुष्ठान का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ था।

 

कलश यात्रा कैंप परिसर से निकलकर पंच मंदिर होते हुए कोनार नदी छठ घाट पहुंची, जहां काशी से आए मुख्य पुरोहित अश्विनी मिश्रा एवं उनके सहयोगियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना किया जा रहा है l

यजमान के रूप में प्रधान आरक्षक अभिमनीत कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी जूली तथा आरक्षक कुलदीप एवं उनकी धर्मपत्नी सपना उपस्थित रही । वही नगर भ्रमण के दौरान जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए गए l

महिलाये, पुरुष और बच्चे का उत्साह और जय श्री राम के नारों से बोकारो थर्मल गूंज गया,नगर भ्रमण करते हुए, श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ जय श्रीराम, बजरंगबली एवं हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

सीआईएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून ने बताया कि कैंप परिसर में पूर्व से मंदिर स्थापित है, किंतु अब एक ही मंदिर में भगवान शिव, राम दरबार सहित अन्य देवी-देवताओं की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से जवानों एवं क्षेत्रवासियों में आध्यात्मिक आस्था सुदृढ़ होती है।

नगर भ्रमण एवं कलश यात्रा में निरीक्षक अनिन अंशु त्याल, अवर निरीक्षक राजीव कर्ण, सहायक अवर निरीक्षक एके तिवारी, एसके सिंह, सुभाष, आशा, प्रधान आरक्षक रविंद्र कुमार, आरके मिश्रा, उप कमांडेंट अरुण प्रसाद सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन के दौरान परिसर में लगातार पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान जारी है। पूरे कार्यक्रम में अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *