

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

जांजगीर(छग) हनुमान जयंती के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिद्ध श्री नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में आकर्षक साज सज्जा के साथ भव्य पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मंदिर समिति के अलावे अन्य संस्थाओं की ओर से विभिन्न प्रकार स्टाल लगाकर पानी,फल,सरबत,केला नारियल,आदि प्रसाद स्वरूप वितरण की जा रही थी साथ ही महाभण्डारा किया गया जिसमें दर्जनों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए।
वहीं मंदिर परिसर में रेलवे क्रासिंग सुरक्षा के लिए रेल सुरक्षा विशेष बल एवं विधि व्यवस्था शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस के अधिकारी व जवान मुस्तैदी के साथ निगरानी करते देखे गए।
वहीं इस जयंती अनुष्ठान को सफल बनाने में मंदिर समिति के सर्वश्री अजय यादव जांजगीर,वीरेंद्र प्रताप सिंह सारागावँ,रणवीर दास नैला,मीरा दिवान रायपुर,कनक बाई सिंह नैला,बसंत साव सरखो,शशि तान्या युव राज तन्मय बलौदा,सुनील कपिल कश्यप पेंड्री,पुनेन्द्र पुष्पेंद्र पटेल चांपा इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
