• Tue. Feb 17th, 2026

सिंह मेंशन कभी जात पात, भेद भाव की राजनीति नहीं करता : शताक्षी सिंह 

admin's avatar

Byadmin

Feb 16, 2026

 

 

धनबाद : धनबाद नगर निगम चुनाव परवान जैसे जैसे चढ़ता जा रहा है वैसे ही धनबाद नगर निगम मेयर पद प्रत्याशी संजीव सिंह के प्रति विभिन्न सामाजिक संगठन एवं सामाजिक वर्ग अब खुल कर अपना समर्थन देते हुए नजर आ रहे हैं।

सोमवार को धनबाद जिला कालिंदी समाज के सैकड़ों युवा एवं बुजुर्ग समाज के धनबाद जिला अध्यक्ष अमित कालिंदी के नेतृत्व में सिंह मेंशन स्थित आवासीय कार्यालय पहुंच मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी सिंह के समक्ष अपना समर्थन दिया ।

कालिंदी समाज के जिलाध्यक्ष अमित कालिंदी ने पत्रकारों को बताया कि संजीव सिंह और इनका सिंह मेंशन परिवार से हमारे समाज का पुराना लगाव है, वे हमेशा हमारे सुख दुख मे खड़े होते रहे हैं। हमारे समाज के सभी गणमान्य लोगों ने काफी बात विचार कर संजीव सिंह को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। सिंह मेंशन गरीब शोषित वर्ग की मजबूत आवाज है। हमें पूर्ण विश्वास है कि संजीव सिंह हमारे समाज के उत्थान का हर संभव प्रयास करेंगे।

वही मुख्य रूप से उपस्थित रही मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी सिंह ने कहा कि सिंह मेंशन हर वर्ग हर धर्म का भरपूर सम्मान करते आया है। हमारे परिवार का हर पीढी चाहे मेरे बाबा स्वर्गीय सूर्यदेव सिंह जी हो , पिता संजीव सिंह हो या में रहूं किसी ने भी जात पात की राजनीति नहीं की यही कारण है कि हमें हर वर्ग हर समाज के लोगों का भरपूर आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *