• Tue. Mar 3rd, 2026

सरायकेला : सविता महतो ने कुकड़ू प्रखंड में 30 लाख की लागत से बनी 5 पीसीसी सड़कों का किया उद्घाटन

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

 

सरायकेला : कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में विधायक योजना के तहत लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित पांच पीसीसी सड़कों का उद्घाटन सोमवार को विधायक सविता महतो ने विधिवत शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उद्घाटन के मौके पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा गया।

विधायक ने बताया कि विभिन्न गांवों में 400-400 फीट लंबी सड़कों का निर्माण कराया गया है। इनमें काशीडीह में माझी भवन से भाट मांझी के घर तक 5 लाख 95 हजार 700 रुपये की लागत से, जूरगुटांड़ में महावीर गोप के घर से स्कूल तक 6 लाख 15 हजार रुपये की लागत से, ईचाडीह में पूर्वी क्षेत्र बुलान से श्रावण महतो की जमीन तक 6 लाख 100 रुपये की लागत से, शीशीटांड़ में रावण सिंह मुंडा के घर से धनेश्वर कुमार के घर तक 5 लाख 90 हजार 600 रुपये की लागत से तथा कूदा में पुशु महतो के घर से चेकडैम तक करीब 6 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सभी योजनाओं का निर्माण ग्रामीणों की मांग के आधार पर किया गया है। सड़कों के बन जाने से आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और गांवों का विकास तेज होगा।

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, प्रखंड अध्यक्ष कित्तीवास महतो, हरेकृष्ण महतो, युधिष्ठिर मांझी, नव किशोर हांसदा, चैतन्य महतो, धीरज महतो, अरुण महतो, मनोज कुम्हार, रमानाथ महतो, मंगल महतो, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *