• Fri. Mar 6th, 2026

सरायकेला सदर अस्पताल में हंगामा: नेत्र चिकित्सक पर इलाज के बदले रिश्वत मांगने और नशे में होने का आरोप

admin's avatar

Byadmin

Mar 5, 2026

 

*सरायकेला:* सरायकेला सदर अस्पताल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। यहाँ के एक नेत्र चिकित्सक पर मरीज के परिजनों से इलाज के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने और ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में होने का गंभीर आरोप लगा है। गुरुवार को इस मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी ने अस्पताल पहुँचकर डॉक्टर को जमकर फटकार लगाई और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

मिली जानकारी के अनुसार, खरसावां प्रखंड के रामपुर निवासी अरुण महतो अपने मैजिक वाहन में काम करने के दौरान आँख में चोट लगने के कारण घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सरायकेला सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. पी.एम. बाड़ा के पास भर्ती कराया।

परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने जाँच के बाद पहले तो कहा कि इसका इलाज यहाँ संभव नहीं है, लेकिन बाद में 15 हजार रुपये की मांग करते हुए कहा कि पैसे देने पर ही उपचार किया जाएगा।

नशे की हालत में मिले डॉक्टर

मरीज के परिजनों ने इस भ्रष्टाचार की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज चौधरी को दी। जब श्री चौधरी अस्पताल पहुँचे और डॉक्टर से इस संबंध में पूछताछ की, तो उन्होंने पाया कि डॉक्टर के मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। श्री चौधरी ने डॉक्टर को उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए कड़ी फटकार लगाई।

मनोज चौधरी ने तुरंत अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी से मुलाकात की और आरोपी नेत्र चिकित्सक के खिलाफ लिखित शिकायत करते हुए कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की।

“मरीज से पैसे मांगना और ड्यूटी पर नशे में रहना बेहद शर्मनाक है। हमने अस्पताल प्रबंधन से स्पष्ट कर दिया है कि ऐसे लापरवाह और भ्रष्ट चिकित्सकों पर तुरंत एक्शन लिया जाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *