• Sun. Mar 29th, 2026

सरायकेला में जेएमएम को बड़ा झटका, सैकड़ों युवाओं ने ज्वाइन की भाजपा, मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला

admin's avatar

Byadmin

Mar 28, 2026

 

सरायकेला : दिनांक 28 मार्च 26 को भाजपा सरायकेला खरसवाँ के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान के समक्ष पवन कवि के नेतृत्व मे सैकड़ो युवाओं ने जेएमएम की सदस्यता छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की,आगंतुकों को माला और भगवा अंग वस्त्र पहनाकर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने भाजपा की सदस्यता दिलाई ।

उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष भाजपा के नीति और सिद्धांतों में में विश्वास जताते हुए सदस्यता ग्रहण करने की बात कही ।

भाजपा में शामिल होने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश बिकास के नये युग प्रवेश कर गया है, उन्होंने कहा आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है,अब भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में देखा जाता है ।

भाजपा एक मात्र पार्टी है जो देश हित की बात करती है हम सब इस पार्टी से जुड़कर ख़ुशी महसूस कर रहे हैं ।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान ने कहा मोदी सरकार देश में सबका साथ, सबका विकास के मिशन के साथ काम करती है ।

जनहित के अनेक कार्य इस सरकार के द्वारा किये गए है जो आम जनता के जीवन को आसान बनाते है ।

सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं ने लोगो में बिश्वास बढ़ाने का काम किया ।

आज सदस्यता लेने वालों में अनुभव सत्पथी, चीकू मोहंती, शुभम, विषय, अभिजीत मंडल, अंकित महंती, रिंकू साहू, राजा शामल, अंशुमन मोहंती, रोनित भोल, अजय गोप सहित अनेक युवा थे ।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *