• Sun. Mar 22nd, 2026

सरायकेला में आपसी भाईचारे और मोहब्बत के साथ मनाई गई ईद, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

admin's avatar

Byadmin

Mar 21, 2026

*सरायकेला* – शनिवार को सरायकेला में ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे अकीदत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर “ईद मुबारक” कहा और खुशियां साझा कीं।

इस पावन अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि, पूर्व पार्षद श्री बलराम साहू एवं विभिन्न वार्ड पार्षदों ने सरायकेला तथा राजबांध ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को पर्व की बधाई दी।

मौके पर उपस्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि:
“ईद-उल-फ़ितर का असली संदेश मोहब्बत और इंसानियत है। हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई का भाईचारा ही हमारे शहर की असली पहचान है और हमें इसे और अधिक मजबूत करना चाहिए।”

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी अन्य समाज और समुदायों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां बांटीं, जो सरायकेला की साझा संस्कृति और अटूट एकता को दर्शाता है। मस्जिदों के बाहर उत्सव का माहौल रहा और दिन भर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *