• Sat. Mar 21st, 2026

सरायकेला: पीएम श्री विद्यालयों का जिला स्तरीय एफएलएन मेला संपन्न, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल हुए पुरस्कृत

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

 

*सरायकेला* – शुक्रवार को स्थानीय सामुदायिक भवन, सरायकेला में जिले के पीएम श्री (PM SHRI) विद्यालयों के लिए जिला स्तरीय एफएलएन (FLN) मेला और एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्री कैलाश मिश्रा,सरायकेला-खरसावां द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

 

मेले के दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों द्वारा TLM (Teaching Learning Material) का निर्माण कर उनकी प्रदर्शनी लगाई गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, एसएमसी (SMC) सदस्यों व बच्चों के नवाचार की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को मंच पर पुरस्कृत भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में राज्य कार्यालय से आए विशेषज्ञों ने पीएम श्री योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। शिक्षकों को SQAAF (School Quality Assessment and Assurance Framework) और SIC (School Innovation Council) के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि विद्यालयों के शैक्षणिक स्तर और बुनियादी ढांचे में सुधार लाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *