• Mon. Feb 16th, 2026

सरायकेला: खरसावां शिक्षा कार्यालय का औचक निरीक्षण, 10:45 AM तक बंद मिला दफ्तर; DEO ने BEEO समेत सभी कर्मियों का वेतन रोका

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2025

सरायकेला: जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) श्री कैलाश मिश्रा ने आज प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय, खरसावां का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एक चौंकाने वाली स्थिति सामने आई, जब सुबह 10:45 बजे तक कार्यालय पूरी तरह बंद पाया गया और कोई भी पदाधिकारी या कर्मी उपस्थित नहीं था. इस स्थिति को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता का सूचक माना गया है.


 

लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई: वेतन निकासी पर रोक

 

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए बीईईओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) सहित समस्त पदाधिकारियों और कर्मियों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश जारी कर दिया है.

श्री मिश्रा ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यप्रणाली में अनुशासन, समयपालन और उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है, और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कार्यालय संचालन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कार्रवाई किए जाने की बात भी कही. यह कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में समयपालन और कर्तव्यनिष्ठा सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *