
आदित्यपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के द्वारा सरायकेला-खरसावाँ जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राज बागची के द्वारा जिला कांग्रेस कमिटी के गठन हेतु प्रेषित प्रस्ताव को अनुमोदित (स्वीकृति प्रदान) कर दिया गया है.
इसका कार्यकाल अधिसूचना की तिथि से 5 वर्ष होगा. वरीय नेता जगदीश नारायण चौबे को जिला कांग्रेस कमिटी का कोषाध्यक्ष और वैद्य संजय कुमार को जिला प्रवक्ता बनाया गया है.
जबकि जियालाल मुंडा, मो0 मुुरतेज, डोमन महतो, सुनील सिंह, अजमल बल्कि, खिरोद सरदार, प्रेमेन्द्र मिश्रा और अवधेश सिंह को उपाध्यक्ष, प्रकाश कुमार राजू, कृष्णा सोय, राहुल मुदी, नीतू शर्मा, झरना मन्ना, मुकेश कुमार, तस्लीमा मल्लिक, अमर कृष्ण गोराई, ब्रजेश सिंह, दुर्योधन गोप, रिजवान खान, मान सिंह मुंडा, सूरज महतो, मनमन सिंह, राहुल कुमार यादव, राजू रजक, भरत कुम्हार, तरुण प्रमाणिक, शमीम अंसारी, कमलनयन, अनामिका सरकार व विकास बानरा को महासचिव बनाया गया है. वहीं, कुशल सामड, धीरु महतो, राजीव महतो, रुईदास चाकी, मो जाहिद अंसारी, शंकर लोवादा, अष्टमी रुही दास, कृष्णा कैवर्त, निधि कुमारी, अजय कुमार साहू, दिगंबर सिंह मुंडा, साजिद अंसारी, प्रदीप मुखी, भुटा राऊत, बासुदेव प्रधान, रमेश बलमुचू, मो जिलानी, मुबारक मोमिन अंसारी, रानी कालुँडिया और बंधु राम महतो को सचिव बनाया गया है. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कमिटी के पदाधिाकारियों के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा भी कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के द्वारा तस्लीमा मल्लिक सहित तीन नेताओं को बंगाल विधान सभा चुनाव में जिम्मेवारी दी गई है. इसके तहत पूर्व जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी को रानीबाँध (अनुसूचित जनजाति) विधान सभा क्षेत्र तथा वरीय नेता राणा सिंह रायपुर को (अनुसूचित जनजाति) विधान सभा क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया है. इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता प्रधान, राणा सिंह, वरीय कांग्रेस नेता दिवाकर झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
