
सरायकेला/खरसावां: जिला समेत पूरे झारखंड के लिए गौरव का क्षण है। सरायकेला के होनहार युवा और प्रखर वक्ता : शंभु शंकर बेहरा का चयन भारत सरकार के प्रतिष्ठित **’माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 के नेशनल फाइनल राउंड के लिए हुआ है। इस उपलब्धि के साथ ही शंभु को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।

लाखों युवाओं को पीछे छोड़ बनाई जगह

इस प्रतियोगिता में देशभर के लगभग 12 लाख युवाओं ने हिस्सा लिया था। कठिन चयन प्रक्रियाओं, क्विज़ और निबंध लेखन के चरणों को पार करते हुए शंभु ने नेशनल लेवल के फाइनल राउंड में अपनी जगह सुनिश्चित की है। 13 अप्रैल को रांची के रिम्स (RIMS) ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले जोनल फिनाले के दौरान वे प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत @2047 और केंद्रीय बजट पर अपने विचार रखेंगे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं शंभु
शंभु शंकर बेहरा केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी रहे हैं:
संसद भवन में प्रतिनिधित्व : दिसंबर 2022 में संसद भवन के सेंट्रल हॉल में सुशासन दिवस पर देश के टॉप 25 NSS वॉलंटियर्स में शामिल होकर झारखंड की आवाज़ बुलंद कर चुके हैं।
रक्तदाता : समाज सेवा के प्रति समर्पित शंभु अब तक 7 बार स्वैच्छिक रक्तदान कर चुके हैं।
युवा संसद: प्रथम झारखंड छात्र संसद में ‘आदिवासी कल्याण मंत्री’ और झारखंड युवा सदन 3.0 में ‘विधायक’ की भूमिका निभाकर अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है।
शम्भु की इस सफलता पर NSS टीम और जिले के गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि शम्भु की यह सफलता जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
