• Wed. Mar 11th, 2026

सरायकेला: आयुष निदेशालय के निर्देश पर ऑस्टियोआर्थराइटिस स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 150 मरीजों ने उठाया लाभ

admin's avatar

Byadmin

Mar 11, 2026

 

 

सरायकेला। आयुष निदेशालय के निर्देशानुसार मंगलवार को सरायकेला पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्य रूप से ऑस्टियोआर्थराइटिस (गठिया) के मरीजों की पहचान और उनके उपचार के लिए समर्पित रहा।

शिविर के दौरान क्षेत्र के लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें बीमारी से जुड़ी आवश्यक सलाह दी। शिविर में मुख्य रूप से

डॉ. पूनम कुमारी,डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन,डॉ. गौरी मांझी

डॉ. अजित कुमार उपस्थित रहे।

जांच के उपरांत जरूरतमंद मरीजों के बीच निःशुल्क दवाइयों का भी वितरण किया गया।

केवल उपचार ही नहीं, बल्कि बचाव पर भी विशेष ध्यान दिया गया। योग शिक्षक राकेश साहू, साश्वरी महतो एवं सरिता महतो ने उपस्थित लोगों को ऑस्टियोआर्थराइटिस के नियंत्रण के लिए उपयोगी योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि नियमित योग और सही जीवनशैली के माध्यम से जोड़ों के दर्द और जटिलताओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

शिविर में स्थानीय लोगों की भारी भागीदारी देखी गई। ग्रामीणों तथा सरायकेलावासीयों ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को घर के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल पा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *