
सरायकेला :आदिवासी कुड़मी समाज के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत नीमडीह थाना क्षेत्र के हेंसालोंग स्टेशन में बरकाकाना – टाटा यात्री ट्रेन को सुबह लगभग साढ़े सात बजे आंदोलनकारियों ने रोक दिया।

रेल टेका आंदोलन का नेतृत्व आजसू के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो, झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो, विस्थापित नेता राकेश रंजन महतो, केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो एवं पंचायत समिति सदस्य पद्मलोचन महतो कर रहें है।

रेल ट्रैक पर सैंकड़ो महिला पुरुष बैठे है। रेल लाइन के बीच कुड़मी समाज के लोग पारम्परिक वाद्ययंत्र ढोल, धमसा, नगाड़ा आदि बाजा एवं लोकगीत के धुन में नृत्य करते हुए देखा गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन में महिलाओं की काफी भीड़ है
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
