• Wed. Mar 18th, 2026

सदन में गूंजी विस्थापित बेटियों की आवाज: विधायक सविता महतो ने कुकड़ू की छात्राओं के लिए मांगी साइकिल।

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

रांची/सरायकेला: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो ने शून्य काल में विस्थापित और दलित-आदिवासी छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। विधायक ने सदन को बताया कि कुकड़ू प्रखंड के पुनर्वासित स्थल पर संचालित शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय की छात्राओं को पिछले 5 वर्षों से सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

 

योजनाओं की अनदेखी पर सवाल:

विधायक सविता महतो ने आसन के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाली विस्थापित परिवारों की बच्चियां साइकिल अनुदान योजना और सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से पूरी तरह वंचित हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब यह योजनाएं राज्य की बेटियों के सशक्तिकरण के लिए हैं, तो इस विशेष विद्यालय की छात्राओं को लाभ क्यों नहीं दिया जा रहा?

 

तत्काल समाधान की मांग:

विधायक ने सरकार से मांग की है कि शहीद निर्मल महतो उच्च विद्यालय में इन दोनों महत्वपूर्ण योजनाओं को तत्काल बहाल किया जाए और छात्राओं को बकाया साइकिल का वितरण सुनिश्चित हो। झामुमो केंद्रीय सदस्य सह विधायक के आप्त सचिव काबलू महतो ने बताया कि विधायक क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था और विस्थापितों के अधिकारों को लेकर लगातार सदन में मुखर हैं।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *