• Sun. Feb 15th, 2026

सड़क दुघर्टना में सरपंच छक्कन मांझी की दर्दनाक मौत

Bubly Singh's avatar

ByBubly Singh

Oct 19, 2023

सोना  प्रखंड अंतर्गत दहयारी पंचायत के सरपंच छक्कन मांझी की दुर्घटना थाना क्षेत्र के खैरा लेवार सड़क पर हुई। मृतक सरपंच बाइक से अपने घर खैरालेवार लौट रहा था।बताया जाता है कि मंगलवार को सरपंच छक्कन मांझी थाना क्षेत्र के लकराहा स्थित अपने साढू के घर गया था।मंगलवार देर शाम को वह लकराहा से वापस अपने घर खैरा लेवार लौट रहा था। इसी दौरान जिरहुलिया के समीप उसकी बाइक नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और वह बाइक के नीचे दबकर बेहोश हो गया।बताया जाता है कि रात भर वह उसी स्थिति में पड़ा रहा।

बुधवार की सुबह उसने फोन पर परिजनों को घटना की जानकारी दी,पर घटनास्थल नहीं बताया। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। ढूंढते ढूंढते बुधवार की दोपहर को जब परिजन घटना स्थल पहुंचे,तब तक उसकी मौत हो गई थी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए लाश को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया।इधर समाजसेवी ने घटनास्थल पर पहुचकर परिजनों का बढ़ाया ढाढ़स

बताते चले की भारतीय मिडिया फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता सह जिले के सुप्रसिद्ध समाजसेवी गौरव सिंह राठौर घटना की जानकारी होते फ़ौरन उक्त स्थल पर पहुँचा व घटना की पूरी जानकारी ली तथा परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बढ़ाया ।श्री सिंह ने बताया की सरपंच काफी अच्छे इंसान थे।उन्होंने पुलिस प्रशासन से मुआबजा देने की माग की


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *