

सरायकेला – संत फ्रांसिस डि- सेल्स, स्कूल, सरायकेला में शुक्रवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय के सफल संचालन एवं छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से ‘पदग्रहण समारोह’ का आयोजन किया गया। मौके पर नगर पंचायत के नव -निर्वाचित चेयरमेन मनोज कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वीप प्रज्वलन से हुआ । तत्पश्चात् विद्यालय की छात्राओं ने एक आकर्षक नृत्य सह गीत ईश-वन्दना के रूप प्रस्तुत किया । प्राचार्य फादर एलिवन जोसफ ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर एवं शॉल देकर किया।
इसके बाद पदग्रहण समारोह के अन्तर्गत पूर्व पदधारियों ने अपना कार्यभार वर्तमान पदधारियों को सौंप दिया। मुख्य अतिथि मनोज चौधरी, प्राचार्य फादर एल्विन जोसफ, उप-प्राचार्य फादर रमेश ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदाधारियों को सैश प्रदान कर उन्हें कार्यभार दिया गया।
छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मनोज चौधरी ने कहा, कि नये पदधारियों को ट्रैफिक लाईट के सिग्नल के अनुरूप परिस्थिति को देखते हुए बच्चों का मार्गदर्शन करना चाहिए, ताकि विद्यालय उन्नति के शिखर तक पहुँचें। उन्होने बच्चों को अनुशासित रहते हुए शिक्षा ग्रहण करने और चरित्र निर्माण करने का सुझाव दिया।
उन्होंने पूर्व पदधारियों एवं वर्तमान पदधारियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया। इससे पूर्व विद्यालय, वर्तमान पदधारियों का चुनाव कंप्यूटर मतदान प्रक्रिया द्वारा किया गया था।
इसमें हेड व्वॉय – विनीत उराँव, हेड गर्ल – आरती अन्वेशा, वाईस हेड गर्ल – कनक प्रभा, वाइस हैड व्वोय – सुवेश दाश, जूनियर हेड बॉय प्रितम कुमार मंडल, जूनियर टेंड गर्ल –
प्रियांशी चौरसिया का चयन हुआ। विद्यालय के प्राचार्य फादर एल्विन जोसफ ने नवनिर्वाचित पदधारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
