• Wed. Feb 25th, 2026

शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्रों का दल रवाना, बोधगया और राजगीर के लिए दिखायी गई हरी झंडी

admin's avatar

Byadmin

Feb 24, 2026

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के टंडवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी के छात्र-छात्राओं का दल मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ। विद्यालय परिसर से प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अंकिता समेत कई गण्यमान्य लोगो ने हरी झंडी दिखाकर दल को ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों बोधगया तथा राजगीर के लिए विदा किया।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी अंकिता ने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों को राज्य के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों से अवगत कराना है, ताकि वे किताबों में पढ़ी गई जानकारियों को प्रत्यक्ष रूप से देख और समझ सकें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों के बौद्धिक एवं सामाजिक विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

परिभ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगे तथा राजगीर के प्राचीन एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी प्राप्त करेंगे। शिक्षकों द्वारा छात्रों को इन स्थलों के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

इस मौके पर विद्यालय की शिक्षिका प्रवीणता कुमारी, शुषमा कुमारी, स्विटी कुमारी, शिक्षक राजकुमार, मोहम्मद मुमताज अली एवं विवेक कुमार मौजूद रहे। सभी शिक्षकों ने छात्रों को अनुशासन में रहकर यात्रा का आनंद लेने और अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *