• Tue. Mar 24th, 2026

शहीद दिवस: भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को शौर्यांजलि अर्पित

admin's avatar

Byadmin

Mar 24, 2026

 

जमशेदपुर : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर द्वारा शहीद स्मारक, गोलमुरी में भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव शहीद दिवस का आयोजन पूर्ण गरिमा एवं देशभक्ति के उत्साह के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पण से हुआ। परिषद के अध्यक्ष श्री विनय कुमार यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

वरिष्ठ सदस्य श्री सुखविंदर सिंह ने उन सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने देश के प्रति अपना दायित्व निभाते हुए वीरगति प्राप्त की। तत्पश्चात परिषद के सभी सदस्यों ने बारी-बारी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना — तीनों सेनाओं से सेवानिवृत्त सैनिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।

 

समस्त उपस्थित सदस्यों ने यह संकल्प लिया —

“देश न कभी झुका है, न कभी झुकेगा।”

कार्यक्रम में भारत माता की जय और वीर शहीद अमर रहें के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान रहा।

 

उपस्थित प्रमुख सदस्य:

सुखविंदर सिंह, मनोज कुमार सिंह, विश्वजीत, सी.सी. पूरी, उमेश शर्मा, राजीव कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय सिंह, बिरजू, दया भूषण, अनिल कुमार सिंह एवं अन्य पूर्व सैनिक।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *