
पंकज ठाकुर

बड़कागांव: बड़कागांव टैक्सी स्टैंड के समीप सांसद कार्यालय भवन में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साव ने किया। पूनम साव ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा 8 फरवरी 2026 को रामगढ़ में 101 जोड़े की शादी कराई गई जिसकी चर्चा पूरे भारत में हो रही है। वहीं कुछ राजनीतिक दलाल/जयचंद के द्वारा नेक और बड़े कार्य को आरटीआई के माध्यम से सूचना प्राप्त कर यह दिगभ्रमित किया जा रहा है कि सांसद ने कंपनी के सहयोग से यह शादी कराया है परंतु उनको यह पता होना चाहिए कि बेटी की शादी करना कितना कठिन कार्य है किसी गरीब परिवार के लिए बच्चे पालने से लेकर उनके शादी करने तक मां-बाप किस तरह से मेहनत करते हैं।

उनमें कितने बच्चे – बच्चियों का माता-पिता का साया नहीं होता, कितने दिव्यांग, असमर्थ परिवार उनकी क्या स्थिति बनती है यह उन जयचन्द को पता नहीं है। आए दिन दहेज प्रथा के नाम पर बेटियों का घर उजाड़ जाता है। मैं उन विरोधियों से पूछना चाहती हूं कि वह आरटीआई के माध्यम से कब पूछेंगे कि पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक कंपनी के द्वारा क्या-क्या सहयोग एवं कितनी हिस्सेदारी प्राप्त हुआ इसके बारे में भी लोगों को बताएं। 15 साल एक ही परिवार के लोग राज किए हैं क्षेत्र में क्या पब्लिक का भला हुआ। कंपनी के चार्टर्ड प्लेन से बाहर जाकर क्या सांठगांठ किया। कंपनी के सीएसआर फंड का उपयोग पब्लिक की भलाई के लिए किया जाता है और इस तरह का सहयोग लेने में किसी तरह का संकोच नहीं किया जाना चाहिए।
इस मौके पर पत्रकारों द्वारा सवाल किए गए की कंपनी के सीएसआर फंड बड़कागांव के विकास के लिए कब होगा खर्चा मुख्य चौक अंधेरे में डूबा हुआ रहता है हर पोल पर लाइट कब लगेगी, डेली मार्केट में शौचालय की सुविधा कब होगी, बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित शौचालय सुचारू रूप से कब चलेगा, इस पर सांसद प्रतिनिधि पूनम साव ने कहा की आपकी बातों को स्वीकार करते हुए जल्द ही इन बातों पर विचार किया जाएगा।
वहीं पश्चिमी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि वाहन चलित टॉयलेट की व्यवस्था डेली मार्केट में जल्द ही कर दिया जाएगा। मौके पर मुखिया सह मंडल सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, उरीमरी सांसद प्रतिनिधि महेंद्र महतो,
पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव, कार्यकर्ता नकुल साव, प्रकाश कुमार,महेंद्र महतो, श्रीकांत निराला, उदय मेहता, किशोर कुमार ,किशोर राणा,सहित अन्य मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
