
हज़ारीबाग़ सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में आधा दर्जन धान क्रय केंद्र (पैक्स) का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने सदर प्रखंड के ग्राम सिलवार, ग्राम मेरु, ग्राम मोराँगी, कटकमदाग प्रखंड के ग्राम पसई और ग्राम नवाडीह, तथा दारू प्रखंड के ग्राम बासोबार में पहुँचकर क्रमशः सभी केंद्रों का शुभारंभ किया और स्थानीय किसानों एवं संचालकों को शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि इन धान क्रय केंद्रों के शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने में सहजता, पारदर्शिता और समयबद्ध व्यवस्था प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का लाभ बिना किसी बिचौलिये और बिना किसी विलंब के सीधे प्राप्त हो। यह कदम किसानों की आर्थिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के संचालन से किसानों को धान विक्रय में सुविधा बढ़ेगी, खरीद प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित होगी, एमएसपी का लाभ समय पर प्राप्त होगा और किसानों की आय में स्थायित्व आएगा।
विधायक ने यह भी बताया कि कृषि व्यवस्था को मज़बूत करना और किसानों को उनके अधिकारों का समुचित लाभ दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। धान क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ने से न केवल किसानों का समय और श्रम बचेगा, बल्कि उन्हें अपने गाँव के नजदीक ही उपज बेचने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
उन्होंने उपस्थित किसानों से संवाद करते हुए आश्वस्त किया कि क्षेत्र में कृषि-संबंधित सभी तरह की योजनाओं और सुविधाओं को सुचारू रूप से लागू किया जाएगा, ताकि खेती को एक सुदृढ़ आजीविका के रूप में स्थापित किया जा सके। किसानों के हित और कृषि सशक्तिकरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
*सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सिलवार में उपस्थित लोग*
उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य कौलेश्वर रजक, प्रमेश्वर यादव, बिरजू रवि, राजेश साव, राजेन्द्र मेहता, सिलवार मुखिया रूपमणि देवी, उप मुखिया सिन्टू कुमारी, किशोरी मेहता, इन्द्रदेव मेहता।
*सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मेरु में उपस्थित लोग*
रामअवतार शर्मा, मेरू मुखिया सीमा सिंह उपमुखिया मनोज कुशवाहा, पंचायत समिति सदस्य लालू यादव, सुरेश वर्मा पैक्स अध्यक्ष सीताराम महतो, भाजपा वरिष्ट नेता अनेश्वर प्रसाद,अर्जुन प्रसाद, टुनू पांडे,मनोहर मेहता, राजेश मेहता, राजू प्रसाद, अमृत पासवान।
*सदर प्रखंड अंतर्गत ग्राम मोराँगी में उपस्थित लोग*
भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी साव, मुखिया दायमणी टोपो, पूर्व मुखिया कृष्णा कुमार, पिन्टु कुमार दिलीप यादव, प्रीत गुप्ता, सुधीर कुमार, परूषोतम कुमार, अजय यादव, संतोष साव, मोहन साव, अर्जुन साव, प्रकाश साव, किशोर साव, संजय साव, दीपक प्रजापति, प्रमेश्वर साव, कुलेश्वर साव।
*दारू प्रखंड अंतर्गत ग्राम बसोबार में उपस्थित लोग*
दारू मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंसत राणा, भाजपा नेता सुरेश प्रसाद, दिलीप कुमार, किशोरी प्रसाद, विनोद कुमार, रौशन सिन्हा, रंजीत सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबु, पैक्स अध्यक्ष महेन्द्र कुशवाहा।
*कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम पसई में उपस्थित लोग*
जिला परिषद सदस्य जीतन राम, सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष अरुण राणा, राजेश ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव,पसई पंचायत मुखिया परमेश्वर गोप, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि, सुनील यादव समाजसेवी बसंत यादव पूर्व प्रमुख अशोक यादव राजेंद्र प्रसाद, सरवन प्रसाद, बिरजू रविदास, शंभू राणा, शैलेश साहू, अशोक प्रसाद, उदो गोप, उमेश राम सुरेंद्र प्रसाद तपेश्वर प्रसाद कुसुम्भा से चेतलाल गोप, राजू ठाकुर सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे।
*कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत ग्राम नवाडीह में उपस्थित लोग*
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी ओझा, मुखिया मधु रानी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शिवनारायण कुशवाहा, लक्ष्मीकांत ओझा, कौलेश्वर प्रसाद, रंजीत कुशवाहा, बिरजू रविदास, नवल किशोर, सुरेश साहू, सदानंद ओझा, तिलेश्वर दास ,गणेश प्रसाद ,महेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष पिंकी ओझा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
