• Mon. Feb 16th, 2026

विधायक चंद्रदेव महतो और प्रमुख पिंकी देवी के प्रयासों से सुरुंगा और परसबनिया के तालाबों का होगा जीर्णोद्धार

admin's avatar

Byadmin

Jul 11, 2025

 

 

बलियापुर।पिछले 3 साल के संघर्ष के बाद सुरुंगा और परसबनिया के तालाबों के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ*होने पर विधायक के आवास जा कर पूर्व विधायक आनंद बाबू को मिठाई खिलाकर पूरे पंचायत की ओर से बधाई दिए।

धनबाद के सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो एवं प्रमुख पिंकी देवी के अथक प्रयासों ने अंततः रंग लाया है। प्रमुख पिंकी देवी विगत तीन वर्षों से सुरुंगा के बड़े तालाब के जीर्णोद्धार के लिए निरंतर संघर्षरत थीं। उनके इस समर्पण और दृढ़ संकल्प के लिए विधायक चंद्रदेव महतो को प्रमुख पिंकी देवी की ओर से धन्यवाद प्रेषित किया उनके प्रयासों से बलियापुर प्रखंड के परसबनिया पंचायत के बड़े तालाब और सुरुंगा पंचायत के बड़े तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यकरण का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने जा रहा है

विधायक चंद्रदेव महतो की अनुशंसा पर धनबाद के जिला उपायुक्त ने इस कार्य को स्वीकृति प्रदान की है। इस स्वीकृति से परसबनिया और सुरुंगा के निवासियों में अपार हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए सभी ने विधायक चंद्रदेव महतो, जिन्हें स्नेह से बबलू महतो भी कहा जाता है, को हृदय से बधाई और आभार व्यक्त किया है।

यह प्रयास न केवल स्थानीय समुदाय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, बल्कि यह क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम भी सिद्ध होगा। प्रमुख पिंकी देवी का 3 साल का अथक प्रयासों ने अंततः रंग लाया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *