• Sun. Feb 15th, 2026

लोहा पुल से छिलका पुल तक पानी छिड़काव की मांग को ले कोयला ट्रांसपोर्टिंग को ग्रामीणों ने किया घंटों जाम 

admin's avatar

Byadmin

Feb 14, 2026

 

बोकारो थर्मल

सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत गोविन्दपुर फेज टू से संचालित कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे हाइवा को ग्रामीणों ने लोहा पुल से छिलका पुल तक पानी की छिड़काव की मांग को लेकर शनिवार को किया घंटों जाम। बताते चले कि गोविंदपुर परियोजना एवं छिलका पुल सड़क के बीच में एक तरफ पीसीसी सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है जिसके कारण सभी हाइव व चार चक्का वाहन दूसरे तरफ चल रहीं। जिस कारण सड़क से काफी मात्रा में धूल मिट्टी उड़ रहीं हैं। धूल मिट्टी उड़ने से गोमिया एवं कथारा जाने वाले लोगों एवं स्कूलों में जाने वाले बच्चों को आने जाने के लिए छिलका पुल होकर हीं गुजरना पड़ता है

और उक्त सड़क में सीसीएल द्वारा पानी की छिड़काव नहीं होने से स्कूली बच्चों के स्कूल ड्रेस धुल मिट्टी के कारण पुरा गन्दा हो जाता है इसके साथ ही राहगीरों को भी धुल मिट्टी के कारण परेशानीयों का सामना करना पड़ता है इसलिए उक्त सड़क पर पानी की छिड़काव की मांग को लेकर विस्थापित नेता नरेश राम महतो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने घंटों कोयला ट्रांसपोर्टिंग को बंद जाम कर आन्दोलन किया।

पानी का छिड़काव किए जाने के बाद जाम को समाप्त कर दिया गाय। भारतीय प्रजापति हीरोज आर्गनाइजेशन रजिस्ट्रेशन झारखण्ड प्रदेश के अध्यक्ष कुलदीप प्रजापति ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन को बार बार आंदोलन के जरिए कहना पड़ता हैं कि पानी का नियमित छिड़काव करवाया जाए। लेकिन सीसीएल प्रबंधन कुछ दिन ठीक से पानी का छिड़काव करती हैं फिर भूल जाती हैं। अभी मैट्रिक और इंटर का परीक्षा चल रहा हैं। बच्चे घर से परीक्षा देने निकलते और धूल मिट्टी से गंदे होकर स्कूल जाते हैं।

बच्चों का मनोबल ऐसे ही टूट जाता है। बच्चे स्वच्छ मन और स्वस्थ शरीर रहने पर ही अपने अंदर विश्वास जगा सकते हैं। जाम आन्दोलन में शामिल मुख्य रूप से नरेश राम महतो, संतोष प्रजापति, भरत प्रसाद, महेश प्रजापति, टेकलाल प्रजापति, विजय प्रजापति, रविन्द्र प्रजापति शिवम कुमार, लाल बाबू राम, निर्मल राम सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *