• Mon. Mar 2nd, 2026

रौनियार वैश्य संघ के होली मिलन समारोह में नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश को किया गया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 2, 2026

 

*चाईबासा:-* रौनियार वैश्य संघ (गुप्ता समाज) का होली मिलन समारोह स्थानीय रविंद्र भवन में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद चाईबासा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश को संघ द्वारा मोमेंटो एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया। वही नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने कहा कि रौनियार वैश्य संघ द्वारा लगातार सामाजिक कार्यों का निर्वहन बखूबी निभाया जाता है। जो सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

मैं हमेशा रौनियार समाज के साथ खड़ा हूं। वहीं संघ संरक्षक अधिवक्ता राजाराम गुप्ता ने कहा कि होली मिलन समारोह में सभी सदस्यों द्वारा एक दूसरे से मिलकर अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाता है। पॉइंट होली मिलन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों व बच्चों के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा मुख्य अतिथि द्वारा सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष राजकिशोर साहु, मनीष गुप्ता, कोषाध्यक्ष छोटु लाल गुप्ता,भोला गुप्ता, मदन गुप्ता,बिनोद गुप्ता, राजीव गुप्ता, विवेक गुप्ता,सजय गुप्ता, गोपाल साहु,पदुम गुप्ता,

पप्पू गुप्ता,दिपक गुप्ता, शेखर गुप्ता, लक्षमण गुप्ता, राज कुमार,अक्षय गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, दिलिप गुप्ता, जितेन्द्र जितेन्द्र गुप्ता, अनिल गुप्ता ज्योति साहु, मिली आनन्द,प्रति गुप्ता, अनिता गुप्ता सुनीता गुप्ता, किरण गुप्ता सुजाता गुप्ता, मनदिप गुप्ता के अलावा काफी सख्या में महिला एवं पुरुष उपस्तिथि रहें!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *