• Fri. Apr 3rd, 2026

रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह को महासमिति अध्यक्ष ने किया सम्मानित।

admin's avatar

Byadmin

Apr 3, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव।बड़कागांव में रामनवमी महापर्व इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष चौकसी और मुस्तैदी के कारण कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

इस सफल आयोजन को लेकर क्षेत्र में प्रसन्नता का माहौल है। रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी ने पुलिस प्रशासन, विशेषकर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और सक्रियता के कारण ही पर्व निर्विघ्न संपन्न हो सका।

इसी क्रम में महासमिति द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं इंस्पेक्टर ललित कुमार को ट्रॉफी एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

महासमिति के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और संवेदनशील क्षेत्रों में प्रभावी तैनाती ने लोगों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया है, जिससे सभी ने उत्साहपूर्वक पर्व का आनंद लिया।

इस अवसर पर महासमिति अध्यक्ष विवेक कुमार सोनी, सचिव बैजनाथ महतो, विनोद सिन्हा, वीरेंद्र महतो, सुरेंद्र महतो सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। इस आयोजन ने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास का एक सकारात्मक संदेश भी दिया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *