• Fri. Mar 27th, 2026

रामनवमी को लेकर महाबीर मंदिर परिसर में बैठक, जुलूस रूट व सुरक्षा व्यवस्था पर हुई चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Mar 27, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर रामनवमी पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के महाबीर मंदिर प्रांगण में समिति एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, साफ-सफाई एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी कार्यक्रम निर्धारित समय एवं तय मार्ग के अनुसार ही संचालित किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह एवं थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें और प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।

बैठक में महाबीर सेवा समिति के अध्यक्ष छेदीलाल कांस्यकर, उपाध्यक्ष लखन प्रसाद सोनी, सचिव सुरेश सोनी, उप सचिव विनायक सोनी, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, निगरानी सह निर्णायक जैनेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह समेत कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *