• Wed. Mar 18th, 2026

रामनवमी, ईद व चैती छठ को लेकर नवीनगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Mar 17, 2026

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर थाना परिसर में आगामी रामनवमी, ईद तथा चैती छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने किया। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, समाजसेवी तथा विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि सभी धार्मिक पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होते हैं।इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की जानकारी मिले तो तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थानाध्यक्ष ने रामनवमी के जुलूस, ईद की नमाज तथा चैती छठ पर्व के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी रखी जाएगी और विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो और सभी लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना सकें। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं।

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सभी पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाते रहे हैं और आगे भी इसी परंपरा को कायम रखा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *