• Sat. Mar 21st, 2026

राढ़ी साहित्य अकादमी की विशेष बैठक सम्पन्न, “राढ़ी नाट्य सम्राट” सम्मान की घोषणा

admin's avatar

Byadmin

Mar 21, 2026

 

राजनगर/सरायकेला-खरसावा-शनिवार को

राढ़ी साहित्य अकादमी, झारखण्ड के बैनर तले छोटा सिजुलता स्थित डॉ. रूपनन्द मंडल के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अकादमी के संरक्षक श्री रबि कान्त भकत ने की।

 

बैठक के दौरान राढ़ी भाषा, साहित्य, संस्कृति एवं लोकगीत के संरक्षण, संवर्धन और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया। अकादमी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है कि राढ़ी भाषा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लेखक-लेखिकाओं को अब प्रतिवर्ष सम्मानित किया जाएगा।

 

इसी क्रम में वर्ष 2026 के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि श्री माणिक लाल महतो (प्रधानाचार्य, शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर, महेशकुदर) को उसम्मानितनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया जाएगा। उन्हें राढ़ी भाषा में अर्धसताधिक (50 से अधिक) नाटकों के सृजन, सफल मंचन तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए “राढ़ी नाट्य सम्राट” की उपाधि प्रदान की जाएगी।

25 मार्च को होगा भव्य समारोह

यह सम्मान आगामी 25 मार्च 2026 को उनके विद्यालय परिसर में आयोजित एक विशेष समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

आज की इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

डॉ. रूपनन्द मंडल

श्रीकांत महतो

श्री माणिक लाल महतो

एवं अन्य कई साहित्यकार तथा बुद्धिजीवी।

अकादमी ने इस अवसर पर राढ़ी भाषा के संरक्षण और विकास हेतु सामूहिक प्रयासों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *