• Wed. Apr 8th, 2026

राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 में ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता में ‘झारखंड विकास परिषद उदाटांड’ रहा प्रथम

admin's avatar

Byadmin

Apr 7, 2026
crescent ad

 

सरायकेला – सोमवार को राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव 2026 के तहत राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र प्रेक्षागृह में ग्रामीण छऊ नृत्य प्रतियोगिता का दूसरे दिन मानभूम शैली के ग्रामीण छऊ नृत्य के तीन दलों ने भाग लिया जिसमें से प्रथम स्थान के रूप में झारखण्ड विकास परिषद उदाटांड ,

द्वितीय स्थान के रूप में भगवान बिरसा मुंडा छऊ नृत्य कला केंद्र गुढ़ा तथा तृतीय स्थान के रूप में शिव शक्ति छऊ नृत्य कला केंद्र गुढ़ा ने कब्जा जमाया । मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी निर्देशक यश्मिता सिंह को राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र के कलाकारों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया,

निर्णायक मंडली के निर्णय को प्रखंड विकास पदाधिकारी यश्मिता सिंह ने प्रतियोगी दलों के बीच प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले दलों की नामों की घोषणा की,निर्णायक के रूप में गुरु ब्रजेन्द्र कुमार पटनायक, गुरु मनोरंजन साहू उपस्थित थे, मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि सभी दल ने जबरदस्त प्रदर्शन किया,

सभी ने संसाधन के अभाव के बाबजूद अपना कला संस्कृति के संरक्षण में बेहतर योगदान दे रहे है जो इस मिट्टी के लिए गर्व की बात है उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले दलों को मुख्य मंच में अतिथियों द्वारा पुरस्कार देने के साथ साथ प्रदर्शन करने का भी मौका दिया जायेगा।निर्णायक मंडली के सदस्यो को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मौके पर गुरु बिजय कुमार साहू,भोला महंती,कोडीनेटर सुदीप कबी,संतोष कर,गजेंद्र महंती,रुपेश साहू, कामेश्वर भोल,अबिनाश कबी,सुमित महापात्र,नीरज पटनायक,पंकज साहू,कुना सामल, गोपाल पटनायक, सिद्धू दारोगा,बाउरी बंधु महतो, अद्यापदों साहू, राकेश कबी,असित पटनायक,मुन्ना महाराणा,कार्यालय कर्मी राजेश महापात्र, कृष्णा सोय,नबीन कुमार सहित कई कलाकार और कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *