• Mon. Sep 29th, 2025

रांची-हावड़ा वंदे भारत का संभावित टाइम टेबल जारी

Byadmin

Feb 2, 2022

धनबाद : रांची से हावड़ा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व रेलवे ने रूट की स्वीकृति दी है। पहले रांची से हावड़ा के बीच प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस के रूट में धनबाद शामिल नहीं था। राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार ने इस मामले में रेल मंत्रालय से वाया धनबाद वंदे भारत एक्सप्रेस का सुझाव दिया था। उनके सुझाव पर ही रेलवे ने रांची से बोकारो और धनबाद होकर वंदे भारत एक्सप्रेस की रूट स्वीकृत होने की जानकारी साझा की थी।

इस ट्रेन के मिलने से धनबाद से रांची और हावड़ा के लिए नई ट्रेन का विकल्प मिल जाएगा।

वंदे भारत का संभावित टाइम टेबल

हावड़ा – सुबह 6:05
धनबाद – सुबह 9:03
बोकारो – दिन 10:30
रांची – दोपहर 12:20

रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

रांची – दोपहर 2:45
बोकारो – शाम 4:33
धनबाद – शम 5:58
हावड़ा – रात 9:05


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *