
चाईबासा : प०सिंहभूम जिला के कांग्रेस प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने जनहित में शनिवार को झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ० इरफान अंसारी को चाईबासा परिसदन में ज्ञापन सौंप कर रक्त अधिकोष , चाईबासा का अनुज्ञप्ति निर्गत करवाने का मांग किया है।

मंत्री डॉ०इरफान अंसारी को सौंपे ज्ञापन में त्रिशानु राय ने कहा कि प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा स्थित सदर अस्पताल संजीवनी है, यहाँ काफी दूर-दूर से लोग अपनी चिकित्सा करवाने के लिए आते है। वर्तमान में रक्त अधिकोष , चाईबासा में केवल रक्त भंडारण किया जाता है।

रक्त अधिकोष , चाईबासा का अनुज्ञप्ति निर्गत नहीं होने से यहाँ के स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपातकालीन ऑपरेशन के लिए आवश्यकता आधारित रक्त उपलब्ध नहीं हो पाती है। जिस कारण मरीजों को यहाँ से जमशेदपुर , राँची रेफर करना पड़ रहा है। केवल पूर्व निर्धारित ऑपरेशन ही संभव हो रहा है। आकस्मिक स्थिति में मरीजों की हालत काफी नाजुक हो जाती है एवं कोई भी अप्रिय घटना का भय बना रहता है।
सदर अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में ईलाजरत मरीजों के परिजनों को एमजीएम,जमशेदपुर आदि से रक्त लाना पड़ा रहा है जोकि स्थानीय लोगों के परेशानी का सबब बना हुआ है। मंत्री डॉ० अंसारी ने त्रिशानु राय को आश्वस्त करते हुए कहा कि बहुत जल्द मामले पर यथोचित पहल की जाएगी ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
