
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा 3 वर्ष के लिए निष्कासित किए जाने के विरुद्ध में बड़कागांव के कांग्रेसियों ने बैठक कर विरोध जाहिर किया ।

कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष विशेश्वरनाथ चौबे ने कहा कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 2013 भूमि अधिग्रहण के तहत विस्थापितों को मुआवजा दिलाने व रोजगार दिलाने को लेकर के आंदोलन कर रहे थे ।इसके बावजूद भी उनका घर को एनटीपीसी के द्वारा गिरा दिया गया। जिससे विचलित होकर पूर्व मंत्री ने अपनी पीड़ा व्यक्त किया था।इसी कारण कांग्रेस के झारखंड प्रदेश कमेटी ने उन्हें 3 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया।जो बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के हर कांग्रेसियों को अपमान लगा। वरिष्ठ कांग्रेसी जमाल सगीर ने कहा कि प्रदेश कमेटी ने जल्दी बाजी में यह निर्णय लिया है ।
इसलिए पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन वापस किया जाए ।इसके बाद कांग्रेसियों ने निर्णय लिया कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कांग्रेस से निकाले जाने को लेकर रामनवमी पर्व के बाद प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कांग्रेसियों का कहना है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, पूर्व विधायक निर्मला देवी एवं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिली थी।
क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र में लगातार तीन बार कांग्रेस को जीत दिलाई।पूर्व मंत्री केवल टेबल पॉलीटिशियन नहीं हैं,बल्कि जमीनी नेता है।यह हमेशा जनता की बीच में रहकर ज्वलंत मुद्दों को उठाते रहते हैं।इसीलिए इन्हें कई बार जेल भी भेजा गया।इसके बावजूद निर्मला देवी एवं अंबा प्रसाद को क्षेत्र की जनता ने विधायक बनाया।कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मांग किया है
कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव का निलंबन वापस हो और 2013 अधिनियम लागू हो। मौके पर विशेश्वरनाथ चौबे,जगत नंदन प्रसाद गुप्ता , चंदर साव उर्फचंदर भाई,गौतम कुशवाहा ,शयाम कुमार भार्गव, प्रभु राम, अशोक साव ,त्रिलोकी साव, निरंजन कुमार, चेतलाल महतो ,मनोज ठाकुर ,अनिल दास ,संजय महतो, दशरथ प्रसाद, रमेश सिंह भोक्ता, पदुम शाह ,कालेश्वर राम, छोटे खान ,जमाल सगीर, अहमदुल्लाह, सतीश दास ,मंजर अली , कामेश्वर सिंह, इंद्रदेव नायक ,मोहन साव विक्रम गुप्ता व अन्य कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
