• Tue. Sep 23rd, 2025

मौनी अमावस्या

Byadmin

Feb 1, 2022

०१.०२.२०२२ दिन मंगलवार

माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस बार मौनी अमावस्या 1 फरवरी 2022 को आ रही है। इस दिन मंगलवार का संयोग होने से यह भौमवती अमावस्या भी हो गई है।

साथ ही इस दिन प्रात: 11 बजकर 15 मिनट तक महोदय नामक अति पुण्यदायक योग भी बन रहा है।

चूंकि यह अमावस्या मंगलवार के दिन आ रही है इसलिए आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए इस अमावस्या के दिन अनेक उपाय किए जाते हैं।

1 फरवरी हो मनेगी मौनी अमावस्या, भौमवती अमावस्या मौनी अमावस्या का महत्व

जैसा किनाम से ही ज्ञात होता है मौनी अर्थात् मौन। इस अमावस्या के दिन मौन रहकर व्रत-पूजन किया जाता है। मौन रहकर भगवद्भक्ति करने से मनुष्य की आंतरिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। सत्कर्मो का उदय होता है और अंत:करण का शुद्धिकरण होता है। शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार इस दिन सृष्टि के संचालक मनु का जन्म हुआ था इसलिए भी इसे मौनी अमावस्या कहा जाता है।

4 घंटे 4 मिनट रहेगा अति पुण्यदायक महोदय योग

1 फरवरी को सूर्योदय प्रात: 7.11 बजे से लेकर प्रात: 11 बजकर 15 मिनट तक अमावस्या तिथि


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *