• Wed. Apr 8th, 2026

मेयर-विधायक का आमंत्रण रद्द करने पर समर्थकों का फूटा गुस्सा, झरिया के बाद रणधीर वर्मा चौक पर डीआरएम का पुतला फूंका

admin's avatar

Byadmin

Apr 8, 2026
crescent ad

 

धनबाद: मेयर और विधायक का आमंत्रण रद्द करने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। झरिया के बाद मंगलवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर भी समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा, जहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने धनबाद डीआरएम का पुतला दहन कर विरोध जताया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “धनबाद डीआरएम हाय-हाय” तथा “धनबाद का सांसद होश में आओ” जैसे नारे जमकर लगाए। समर्थकों का कहना था कि किसी कार्यक्रम में पहले विधिवत आमंत्रण देना, बैनर-पोस्टर में मेयर और विधायक का नाम प्रकाशित करना और फिर अचानक आमंत्रण रद्द कर नाम हटाना जनप्रतिनिधियों का खुला अपमान है।

पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर संजीव सिंह एवं झरिया विधायक रागिनी सिंह के समर्थकों ने कहा कि यह घटना न केवल जनप्रतिनिधियों बल्कि धनबाद की जनता के सम्मान से जुड़ा मामला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

वहीं, इस पूरे मामले को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने ई-मेल के माध्यम से रेल मंत्री से औपचारिक शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 

इस घटना के बाद से धनबाद का राजनीतिक माहौल लगातार गरमाता जा रहा है और विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *