• Thu. Apr 2nd, 2026

मूर्ति विसर्जन विवाद के मामले को लेकर सुदामडीह थाना में हुई बैठक

Antarkatha Desk's avatar

ByAntarkatha Desk

Nov 30, 2022

 

crescent ad

सूरज पासवान ( ब्यूरो )

झरिया प्रखंड क्षेत्र के सुदामडीह थाना अंतर्गत पाथरडीह लोको बाजार के ईदगाह मुहल्ले में काली पूजा मूर्ति विसर्जन को लेकर दो समुदाय के लोग के बीच 26 अक्टूबर की रात हुई झड़प के मामले में बुधवार 30 नवंबर को सुदामडीह थाना में दोनों समुदाय के बीच बैठक हुई।यह बैठक झरिया अंचधिकारी परमेश्वर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में दोनों समुदाय के लोगो ने सहमति जताया है कि अब से कोई भी त्यौहार शान्ति पूर्वक मनाई जाएगी।तथा जुलूस नही निकाली जाएगी।झरिया अंचलाधिकारी परमेश्वर कुशवाहा ने कहा कि दोनों पक्षो में वार्ता शांतिपूर्ण मोहल में संपन्न हुई हैं।दोनों पक्षो ने निर्णय लिया है कि जो भी धर्मिक त्यौहार है हम लोग धर्मिक स्थल में ही मनाया करेंगे।और जुलूस के रूप में बाहर नही निकलेंगे।मौके पर सुदामडीह थाना प्रभारी व गण्यमान्य लोग मौजूद थे।मालूम हो कि 26 अक्टूबर की रात ईदगाह मुहल्ले में काली पूजा की मूर्ति के विसर्जन के दौरन दो पक्षों हिंसक झड़प हो गई थी। दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी की गई थी। लाठी-डंडे भी खूब चले थे। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे। घटना के दौरान अफरा-तफरी मच गई थी।

परमेश्वर कुशवाहा , झरिया अंचलाधिकारी


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *