• Fri. Mar 20th, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया चुनाव में सुनील सांवरिया की ऐतिहासिक जीत

admin's avatar

Byadmin

Mar 20, 2026

 

 

झरिया: मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट, झरिया के बहुप्रतीक्षित चुनाव में सुनील सांवरिया ने शानदार जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। उन्हें कुल 615 मत प्राप्त हुए।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डॉ. ओ.पी. अग्रवाल को 229 वोट मिले, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को 130 मतों से संतोष करना पड़ा।अग्रसेन भवन, झरिया में गुरुवार सुबह 9 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और जश्न का माहौल बन गया।वर्ष 1956 में स्थापित इस प्रतिष्ठित ट्रस्ट के अंतर्गत श्री अग्रसेन भवन, महिला महाविद्यालय, मारवाड़ी विद्यालय, बालिका विद्या मंदिर और मातृ सदन जैसी कई महत्वपूर्ण संस्थाएं संचालित होती हैं। समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में इस ट्रस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और इसके अध्यक्ष पद पर समय-समय पर जिले के कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व आसीन रहे हैं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सांवरिया ने सिटी लाइव से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करना, संगठन को मजबूत बनाना, युवाओं को सशक्त करना तथा पारदर्शी प्रणाली के साथ प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र विकसित करना होगा।उन्होंने यह भी कहा कि समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए वे हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहेंगे।अंत में उन्होंने समाज के सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा, “यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे समाज की एकता, विश्वास और संस्कारों की जीत है। हम सब मिलकर विकास की नई दिशा तय करेंगे।”


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *