• Wed. Mar 11th, 2026

महिला दिवस पर ड्रॉइंग-पेंटिंग प्रतियोगिता, बच्चों को सेनेटरी पैड देकर किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Mar 10, 2026

 

रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

रामगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत एकदानता एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्टेट हेड रिशव निशांत एवं सेंटर मैनेजर शिवम सिंह ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान स्टेट हेड रिशव निशांत ने महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं और समाज के विकास में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं सेंटर मैनेजर शिवम सिंह ने उपस्थित महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर महिलाएं अपने जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर सभी महिला ट्रेनरों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा ड्रॉइंग और पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को सेनेटरी पैड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा महिलाओं को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने महिला सशक्तिकरण के संदेश को समाज तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *