

रामगढ़ से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

झारखंड रामगढ़ मारांगमर्चा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत संचालित एयरोसॉफ्ट हेल्थकेयर सेंटर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंटर के ट्रेनर एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट असिस्टेंट (UNDP) कुलदीप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित बच्चों और महिलाओं को संबोधित करते हुए कुलदीप सिंह ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता तथा समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं।
वहीं सेंटर मैनेजर इंद्रदेव वर्मा ने भी महिलाओं और बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। सरकार भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर सेंटर की महिला ट्रेनरों ने बारी-बारी से अपने अनुभव साझा किए और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डिजाइनिंग, ड्राइंग और पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई। इस दौरान उपस्थित सभी बच्चों को सैनिटरी पैड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेनर लक्ष्मी कुमारी, सुनीता कुमारी, नीरू कुमारी, आस्था कुमारी और नैना कुमारी सहित सभी ट्रेनरों का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
